बदायूं
श्याम ढाबा के पास दो बाइकों में भिड़ंत, पिता-पुत्र समेत दो घायल
केशव गुप्ता
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र में श्याम ढाबा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत में पिता-पुत्र समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली रेफर किया गया।
प्राप्त तहरीर के अनुसार थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम नगासी निवासी धनपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त 2026 की रात करीब 9:30 बजे उनका भाई मुनीम और पुत्र रामरतन मोटरसाइकिल संख्या UP24 BN 2248 से घर लौट रहे थे। आरोप है कि श्याम ढाबा, उसावां के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल संख्या UP27 X 0988 के चालक हरपाल सिंह निवासी ग्राम दरसिया, थाना परौर तथा पीछे बैठे मोहित पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बाराकलां, थाना कलान, जनपद शाहजहांपुर ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से मुनीम और रामरतन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बाद में हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बरेली ले गए, जहां वंश अस्पताल में भर्ती कराया गया। तहरीर के मुताबिक रामरतन का अभी उपचार चल रहा है।
घटना के संबंध में पीड़ित पक्ष ने 15 सितंबर 2026 को थाना उसावां पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


