बदायूं
70 हजार रुपये उधार मांगने पर विवाद, घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप
केशव गुप्ता
उसावां। थाना उसावां क्षेत्र के ग्राम अभिगव निवासी महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, महिला ने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उसने गांव के गुड्डू पुत्र साधु से व्यापार के लिए 70 हजार रुपये उधार लिए थे। पीड़िता का आरोप है कि 9 सितंबर को जब गुड्डू के घर रुपये मांगने गई तो उसने शाम तक पैसे देने की बात कही।
आरोप है कि इसके बाद 15 सितंबर को गुड्डू, पिंटू, अर्जुन, साधु पुत्र चेतराम, राजवीर पुत्र चेतराम और अनोज पुत्र राजवीर एकत्र होकर पीड़िता के घर पहुंचे। आरोप है कि सभी ने 70 हजार रुपये मांगते हुए गाली-गलौज की और महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने दोबारा घर पर तकादा करने आने पर जान से मारने की धमकी दी।
मारपीट में महिला के शरीर पर चोटें आने की बात कही गई है। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुनील कुमार चौधरी को सौंपी गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


