7:21 pm Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

सपा की बदायूं नगर कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, 37 सचिव समेत कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

बदायूं

सपा की बदायूं नगर कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित, 37 सचिव समेत कई पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

बदायूं, 16 सितंबर। समाजवादी पार्टी बदायूं नगर संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नवघोषित नगर कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सफ़ीर उद्दीन ने नई कार्यकारिणी जारी करते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
नई कार्यकारिणी में संजीव कुमार अरोरा को नगर महासचिव, जबकि कृष्ण कुमार राठौर, गुलनाज, मोहम्मद दानियाल निज़ामी, संजीव कुमार सिंह, मोहम्मद फैसल, सैयद फैज़ुल हसन और जीशान फारूकी को नगर उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रशान्त शर्मा को नगर कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा नगर सचिव के पद पर 37 पदाधिकारियों तथा नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पांच सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने कार्यकारिणी में समाज के विभिन्न वर्गों के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थान दिया है।
नगर अध्यक्ष अधिवक्ता सफ़ीर उद्दीन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का कार्य करेगी।
उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है, ऐसे में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय, अनुशासन और एकजुटता के साथ जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और अधिकारों की आवाज उठाएंगे।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि “जनता हमारा परिवार है और जनता के हितों के लिए संघर्ष करना समाजवादी पार्टी का संकल्प है।” उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को बदायूं नगर में और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस