6:42 pm Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

आप यूथ विंग के जिलाध्यक्ष जितेंद्र राठौर ने थामा कांग्रेस का हाथ

बदायूं

आप यूथ विंग के जिलाध्यक्ष जितेंद्र राठौर ने थामा कांग्रेस का हाथ

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस में हुए शामिल, सांसद राकेश राठौर ने दिलाई सदस्यता

बदायूं, 16 सितंबर। बदायूं जनपद में कांग्रेस संगठन का कुनबा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष जितेंद्र राठौर ने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के अनुरोध पर सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने उन्हें पटका पहनाकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।
जितेंद्र राठौर दातागंज विधानसभा क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव के रहने वाले हैं। कांग्रेस में शामिल होने से पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपना इस्तीफा दिया। इसके बाद वह सीतापुर सांसद राकेश राठौर के आवास पर पहुंचे, जहां उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई।
इस दौरान जितेंद्र राठौर ने कहा कि वह जननायक राहुल गांधी और सीतापुर सांसद राकेश राठौर के विचारों एवं कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के मार्गदर्शन में बदायूं जनपद और दातागंज विधानसभा क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि जितेंद्र राठौर के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही जितेंद्र राठौर को पार्टी संगठन में उचित जिम्मेदारी दी जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस