9:37 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

अंतर माध्यमिक विद्यालय काव्य प्रतियोगिता में बीआरबी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम

बदायूं। श्री कृष्ण इंटर कॉलेज, बदायूं में 12 सितंबर 2026 को डॉ. अतुलित्या जनचेतना समिति द्वारा आयोजित अंतर माध्यमिक विद्यालय काव्य प्रतियोगिता में बीआरबी मॉडल स्कूल, बदायूं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए सराहनीय प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कक्षा 7-ए की छात्रा नंदनी रस्तोगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इसी कक्षा की संध्या यादव ने द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। दोनों छात्राओं ने अपनी प्रभावशाली काव्य प्रस्तुति एवं उत्कृष्ट अभिव्यक्ति से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिता में बीआरबी मॉडल स्कूल के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की। प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 7-ए की अलीशा राज, राज मिश्रा, नमन चित्रांश, बलराम एवं शाव्ही फातिमा तथा कक्षा 9-सी की वंशिका, लायवा फातिमा एवं राफिया नासिर शामिल रहे।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि और सहभागिता के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की साहित्यिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल एवं मंचीय प्रतिभा विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

बीआरबी मॉडल स्कूल परिवार ने नंदनी रस्तोगी एवं संध्या यादव की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.