6:42 pm Wednesday , 16 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में तालाब लबालब, घरों-सड़कों पर भरा गंदा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

बदायूं

बिल्सी में तालाब लबालब, घरों-सड़कों पर भरा गंदा पानी, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

बिल्सी बदांयू 16 सितंबर।

बदायूं के बिल्सी ब्लॉक के खोसारा गांव में तालाब के लबालब भरने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। तालाब का गंदा पानी आसपास के घरों और सड़कों पर जमा हो गया है। पानी घरों में घुसने से लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में दिक्कत हो रही है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रदर्शन किया और बड़े अधिकारियों से शिकायत की।

ग्रामीणों का कहना है कि तालाब का पानी बढ़ने के साथ ही गंदगी भी गांव में फैल रही है। पानी के साथ तालाब से सांप और कीड़े निकलकर घरों तक पहुंच रहे हैं। इससे लोगों में अनहोनी की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। जलभराव के कारण गांव में बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिम्मेदारों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित कराया।

रेखा देवी ने बताया कि तालाब पूरी तरह भर गया है। इसका गंदा पानी घरों और सड़कों पर जमा होने से काफी परेशानी हो रही है। पानी के साथ तालाब से सांप और दूसरे कीड़े भी निकलकर घरों में पहुंच रहे हैं। इससे परिवार के लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

रामा देवी ने बताया कि जलभराव की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पानी जमा रहने से आने-जाने में परेशानी हो रही है और लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

ग्रामीण नीलम ने आरोप लगाया कि तालाब के गंदे पानी और आसपास फैली गंदगी के कारण गांव में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई कराने के साथ ही पानी की निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।

खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) शैली गोविल ने बताया कि मामले की जानकारी है। संबंधित लोगों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को जल्द राहत दिलाने के लिए समस्या का समाधान कराने की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस