बदायूं
बिल्सी: सरकारी जमीन पर अंबेडकर प्रतिमा लगाने की कोशिश, पुलिस ने प्रतिमा कब्जे में ली।
बिल्सी बदांयू 16 सितंबर।
बिल्सी थाना क्षेत्र के बेरमई बुजुर्ग गांव में मंगलवार देर रात सरकारी जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है।
गांव में रात के समय कुछ लोगों द्वारा प्रतिमा लगाने की तैयारी की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद बिल्सी पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस के पहुंचने पर मौके पर मौजूद लोग वहां से हट गए। गांव के लोगों के मुताबिक, कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर प्रतिमा लगाने के लिए रात में ईंटें भी मंगवाई थीं। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा लगाने का प्रयास रुकवा दिया।
बेरमई बुजुर्ग निवासी प्रमोद ने बताया कि मंगलवार देर रात गांव में सरकारी जमीन पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की कोशिश की गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों ने प्रतिमा लगाने के लिए रात में ईंटें मंगवाई थीं। हालांकि, पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने से प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी।
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। प्रतिमा को कब्जे में लेने के साथ ही पुलिस ने मामले में संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे प्रतिमा लगाने के प्रयास को लेकर पूछताछ की जा रही है।
मामले में पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटा रही है।
बिल्सी सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि गांव में प्रतिमा लगाने की कोशिश की गई थी। मामले में संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव में फिलहाल शांति बनी हुई है।
सीओ ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


