बदायूं
आपसी कलह के बीच बिखरते परिवारों को बदायूं पुलिस ने दिया सहारे का हाथ
केशव गुप्ता
परिवार परामर्श केंद्र में 65 पारिवारिक मामलों की सुनवाई, चार मामलों में समझौता
बदायूं, 16 सितंबर। आपसी कलह और पारिवारिक मतभेद के चलते बिखरने की कगार पर पहुंचे परिवारों को एकजुट करने के लिए बदायूं पुलिस की पहल जारी है। बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में परिवार परामर्श केंद्र के सहयोग से पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।
परिवार परामर्श केंद्र में कुल 65 फाइलें प्रस्तुत की गईं। इनमें से 42 मामलों में काउंसलिंग की गई, जबकि चार मामलों में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया। इसके अलावा 14 फाइलें निरस्त की गईं तथा शेष मामलों में अग्रिम तिथि निर्धारित की गई।
काउंसलिंग के दौरान मौजूद पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और आपसी मतभेद दूर कर परिवार को साथ बनाए रखने के लिए समाधान पर विचार किया गया। समझौते के बाद परिवारों को सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर गिरधारी सिंह राठौर, भीमसेन सागर, ज्वाला प्रसाद गुप्ता, एसडी शर्मा और शिव स्वरूप गुप्ता के साथ महिला कांस्टेबल राखी, संध्या और स्वाति समेत संबंधित पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
हेडिंग में पुलिस लाइन लिखकर सुधारें






bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


