बदायूं
विवाहिता की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
केशव गुप्ता
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के गांव गुरा बरेला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मायके पक्ष ने विवाहिता की मौत को लेकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही विवाहिता की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


