8:20 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

उघैती पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार

उघैती पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बदायूं। उघैती पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को नियमानुसार विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विजेन्द्र पुत्र कल्यान (40 वर्ष), धर्मपाल पुत्र बद्री (50 वर्ष), निवासीगण ग्राम शरहबधौली, थाना उघैती, बदायूं तथा इरफान पुत्र इकबाल, निवासी ग्राम उघैती गर्वी, थाना उघैती, बदायूं शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से तीनों के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस