8:19 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

उसहैत पुलिस ने किया गिरफ्तार

उसहैत पुलिस ने तमंचा-कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बदायूं। उसहैत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मदनेश उर्फ मदंचा पुत्र नेत्रपाल, निवासी ग्राम खेड़ा जलालपुर, थाना उसहैत, जिला बदायूं के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को भुंडी तिराहा, थाना उसहैत के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।

मामले में थाना उसहैत पर मु0अ0सं0-197/2026, धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस