9:25 pm Tuesday , 15 September 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। पंजाब नेशनल बैंक द्वारा ग्राहकों के सम्मान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन

बिसौली। नगर की पंजाब नेशनल बैंक द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर अपने ग्राहकों के सम्मान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि जरूरत है कि हम सभी हिंदी भाषा का उपयोग कर अपने को गौरवान्वित महसूस करें। उन्होंने सभी सम्मानित ग्राहकों व कर्मचारी से कहा कि वह अपने कार्यों में हिंदी को दिल से अपनाएं तभी हम इसके शिखर तक पहुंच सकते हैं। इससे पूर्व शाखा प्रबंधक ने बैंक के सम्मानित ग्राहकों का माला पहनकर सम्मान किया। इस मौके पर आकाश कुमार, लोकेश यादव, संजू, हर्षित, कौशल, विजयपाल, रिंकू मौर्य, दिनेश कुमार, आशा देवी, अनीता देवी आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस