जनगणना में ओबीसी कालम और ड्राप डाउन सूची की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने किया जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी ,राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया
#ओबीसी विरोधी साबित हुई मोदी सरकार – अजीत यादव
—————————————————————————–
बदायूँ। 14 सितंबर । जनगणना में ओबीसी कालम और ड्राप डाउन सूची की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने बदायूँ में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया , मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की ,राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव और ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजभूषण यादव ने किया।
ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सोमवार को ओबीसी वर्ग से जुड़े कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदायूँ में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और जनगणना में ओबीसी का कालम जोड़ने की मांग उठाईं ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि मोदी सरकार ओबीसी विरोधी साबित हुई है। मोदी सरकार ने जनगणना अधिसूचना में ओबीसी वर्ग का कॉलम नहीं जोड़ा है। जाति दर्ज करने के लिए ‘ड्रॉप डाउन सूची’ के बजाय ‘ओपन-एंडेड प्रश्न’ का तरीका चुना है।इससे ओबीसी और अन्य वंचित वर्गों की सही आबादी, शैक्षणिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति के सटीक आंकड़े नहीं मिल पाएंगे।
उन्होंने कहा कि ड्रॉप डाउन सूची न देने और ओबीसी कॉलम न जोड़ने से साफ होता है कि मोदी सरकार ओबीसी के सही आंकड़े सामने नहीं लाना चाहती।यह ओबीसी वर्ग के साथ धोखा है।
ओबीसी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बृजभूषण यादव ने कहा कि बिहार और तेलंगाना जैसे राज्यों में बेहतर जनगणना मॉडल मौजूद हैं, इसलिए ड्रॉप डाउन सूची दी जाए। कहा केवल जातियां लिखवाने से भ्रम फैलेगा, क्योंकि पूरे देश में एक ही समाज की जातियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग नामों से जानी जाती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पिछड़ा वर्ग भाजपा को धोखे का जवाब देगा ।
कांग्रेस के जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा कहा कि राहुल गांधी ने देश में जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर लगातार दबाव बनाया, जिसके चलते आखिरकार मोदी सरकार को यह मांग माननी पड़ी।उन्होंने मोदी सरकार पर “जानबूझकर जनगणना 2027 की प्रश्नावली से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी को बाहर रखने” का भी आरोप लगाया है, जिसे उन्होंने ओबीसी समुदाय की वास्तविक जनसंख्या को छिपाने की “गहरी साजिश” बताया है।
एससी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया और रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ड्रॉप डाउन सूची न देने और ओबीसी कॉलम न जोड़ने से ओबीसी वर्ग आबादी के अनुपात में आरक्षण, नौकरियों और संसाधनों में हिस्सेदारी से वंचित रह जाएगा
कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव, ओबीसी कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजभूषण यादव, कांग्रेस जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, एससी कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह, संविदा निविदा कर्मचारी नेता मृदुलेश यादव, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


