बदायूं
315 बोर तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
केशव गुप्ता
दातागंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दातागंज पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरी शंकर गुर्जर पुत्र जनजाली, निवासी ग्राम गौसगंज, थाना भमौरा, जनपद बरेली, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया। मामले में थाना दातागंज पर मु0अ0सं0 319/2026, धारा 3/25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में की गई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


