उझानी, बदायूँ 13 सितंबर ।
नगर के मौहल्ला पठान टोला में सातवें श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। आयोजक श्रीमती अनीता साहू एवं संजय साहू ने बताया कि महोत्सव 14 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक चलेगा।
आयोजक संजय साहू के अनुसार कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है-14 सितंबर, सोमवार – शोभायात्रा और मूर्ति स्थापना
प्रातः 11:00 बजे भूतेश्वर मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो निज निवास, मौ. पठान टोला तक जाएगी। वहीं मूर्ति स्थापना होगी।
सायं 6 बजे से प्रभु इच्छा तक शिव विवाह का आयोजन होगा।
15 सितंबर, मंगलवार को सुंदरकांड पाठ
सायं 6 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
16 सितंबर, बुधवार – माँ भगवती चौकी
सायं 6 बजे से माँ भगवती चौकी होगी। रात्रि 8 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण होगा।
17 सितंबर, गुरुवार – भजन संध्या
सायं 6 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन गायक के रूप में श्रीधाम वृंदावन से साध्वी प्राची सखी जी और राकेश दीक्षित जी उपस्थित रहेंगे।
18 सितंबर, शुक्रवार –
प्रातः 10 बजे से हवन पूजन होगा। दोपहर 12 बजे निज निवास से भागीरथी गंगा धाम के लिए गणेश विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी।
आयोजक परिवार ने बताया – श्री गणेश महोत्सव के पावन पर्व पर आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। सभी कार्यक्रमों में आकर भगवान का गुणगान करें व प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन उज्जवल बनायें।
राजेश वार्ष्णेय एमके।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


