8:58 pm Sunday , 13 September 2026
BREAKING NEWS

*ब्राह्मण धर्मशाला में पधारे गजानन*

कल दिनांक 14 सितंबर सोमवार से प्रारंभ हो रहे श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वाधान में गणेश महोत्सव एवं गणेश कथा का विधिवत शुभारंभ होगा | इसके लिए भगवान गणेश आज ब्राह्मण धर्मशाला में पधारे आज उनका श्रृंगार एवं अन्य तैयारी के साथ कल शोभा यात्रा के लिए विस्तृत चर्चा की गई | श्री गणेश सेवा मंडल के युवा मंडल के कार्यकर्ताओ ने भगवान गणेश की मूर्ति धर्मशाला में लाने के लिए विशेष सहयोग किया |
राहुल राठौर , अचल शर्मा , आशु गुप्ता , यश , आदित्य , कृष्णम , जतिन , धुव , शान्तनु ,आदि का विशेष सहयोग रहा |
इस अवसर पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सभी तैयारियां की समीक्षा की गयी | साध्वी जी के रहने की व्यवस्था शोभा यात्रा की व्यवस्था आदि पर विशेष चर्चा हुई आज की बैठक में श्री वीरेंद्र वार्ष्णेय , दीपमाला गोयल , कृष्णा कश्यप , इन्दू सक्सेना, सीमा राठौर , चंद्र प्रकाश सर्राफ राहुल राठौर, अवनेश साहू ,संतोष गुप्ता ,मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे |

विज्ञापन एक्सप्रेस