8:55 pm Sunday , 13 September 2026
BREAKING NEWS

वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, काता और लाठी बरामद

बदायूं

वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, काता और लाठी बरामद

केशव गुप्ता

दातागंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत दातागंज थाना पुलिस ने रविवार को दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लोहे-लकड़ी का काता और एक लाठी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, थाना दातागंज में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 317/2026, धारा 191(2), 109(1), 115(2), 118(1) और 351(3) बीएनएस में वांछित शेषपाल पुत्र सुरेन्द्र और जगवेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम गण्डाह, थाना दातागंज, को ग्राम बिहारीपुर हंसराज जाने वाले रास्ते से करीब 200 कदम पहले गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार शेषपाल के कब्जे से एक लोहे-लकड़ी का काता तथा जगवेन्द्र के कब्जे से एक लाठी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार थाना दातागंज मय पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस