3:19 pm Sunday , 13 September 2026
BREAKING NEWS

सड़क हादसे में घायल युवक की सैफई में मौत, परिवार में मचा कोहराम

बदायूं

सड़क हादसे में घायल युवक की सैफई में मौत, परिवार में मचा कोहराम

केशव गुप्ता

अलापुर/बदायूं। थाना अलापुर क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम कंचनपुर के पास गुरुवार को रमणगला निवासी राजाराम अपनी पत्नी के साथ बाइक से बदायूं गए थे। बदायूं से गांव लौटते समय सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे और घायल राजाराम को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से उन्हें सैफई रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
राजाराम गांव के वर्तमान प्रधान किशोरी लाल के छोटे भाई थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए। राजाराम अपने पीछे तीन बच्चे—दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस