बदायूं
2.3 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
केशव गुप्ता
बदायूं। मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग के साथ मादक पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वाले आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 11 सितंबर 2026 को कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरान उर्फ पप्पू पुत्र सरफराज उर्फ मुन्ना, निवासी खाकरोवान गली, मोहल्ला खंडसारी, थाना कोतवाली बदायूं तथा हर्ष पुत्र अशोक, निवासी मीरा सराय क्वार्टर नंबर पांच, थाना सिविल लाइंस बदायूं को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया। मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


