9:12 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर पुलिस ने शांति भंग करने पर दो को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

बदायूं

जरीफनगर पुलिस ने शांति भंग करने पर दो को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

केशव गुप्ता

जरीफनगर। थाना जरीफनगर पुलिस ने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बिजनेश पुत्र ओमपाल निवासी ग्राम कमालपुर जल्लूनगर तथा रनवीर पुत्र महावीर निवासी ग्राम कमालपुर जल्लूनगर, थाना जरीफनगर को शांति भंग करने के मामले में गिरफ्तार किया।
दोनों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस