9:17 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस की सख्ती: शांति भंग के मामले में पांच अभियुक्त गिरफ्तार

बदायूं

अलापुर पुलिस की सख्ती: शांति भंग के मामले में पांच अभियुक्त गिरफ्तार

केशव गुप्ता

अलापुर। थाना अलापुर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कस्बा सखानू क्षेत्र से मो. कमर पुत्र कमरुद्दीन, शमशाद, अब्दुल दिलशाद, अब्दुल इरशाद पुत्रगण मुन्ने तथा मुकम्मिल हसन पुत्र मुजम्मिल हसन को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक सभी के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद सभी अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय तहसील सदर बदायूं के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सख्ती का संदेश गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस