बदायूं
फैजगंज बेहटा पुलिस ने शांति भंग की आशंका में तीन को किया गिरफ्तार
केशव गुप्ता
फैजगंज बेहटा। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति भंग की आशंका के चलते सुनील कुमार पुत्र नट्टू, ओमेंद्र पुत्र बृजपाल सिंह तथा ज्ञान सिंह पुत्र बृजपाल सिंह, निवासीगण ग्राम सैदसराय को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत आवश्यक कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


