7:50 pm Saturday , 12 September 2026
BREAKING NEWS

बूथ सशक्तीकरण से मजबूत होगा संगठन, कार्यकर्ताओं का जोश भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: विधायक बब्बू भैया

बदायूं

बूथ सशक्तीकरण से मजबूत होगा संगठन, कार्यकर्ताओं का जोश भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: विधायक बब्बू भैया

केशव गुप्ता

नवीगंज/म्याऊं। दातागंज विकासखंड म्याऊं अंतर्गत ग्राम पंचायत नवीगंज स्थित मलाई देवी मंदिर परिसर में भाजपा मंडल गौतरा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास पुरुष विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया एवं दातागंज ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने सहभागिता कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
बैठक के दौरान मंडल के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, शक्ति केंद्र संयोजकों तथा भाजपा के कर्मठ बूथ अध्यक्षों से संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी संगठनात्मक अभियानों की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया ने कहा कि भाजपा का संगठन अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और निरंतर सक्रियता से मजबूत होता है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की एकजुटता और जनता से निरंतर संपर्क ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।
बैठक में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्षों ने आगामी अभियानों को सफल बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस दौरान मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा के तमाम कर्मठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस