बदायूं। विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को परशुराम इंटर कॉलेज, नेकपुर, बदायूं में भव्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान हिंदू समाज की एकता, सामाजिक समरसता, सेवा, संस्कार एवं सांस्कृतिक चेतना का संदेश प्रमुखता से दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को संगठित एवं जागरूक होकर अपनी सामाजिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। आपसी भेदभाव को समाप्त कर सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य समाज को जोड़ना, सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों तक पहुंचना, युवाओं में संस्कार एवं सांस्कृतिक चेतना जागृत करना तथा समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच संपर्क और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, जिला मंत्री विनय प्रताप सिंह, सह विभाग संयोजिका महेशा सिंह, जिला संयोजिका प्रतिभा गुप्ता, कोषाध्यक्ष नीरज कोचर, जिला उपाध्यक्ष राजीव साहू, जिला सह मंत्री राजेश बाबू, जिला उपाध्यक्ष डी.एन. शर्मा, संदीप रस्तोगी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में सामाजिक एकता, सेवा और सांस्कृतिक जागरूकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


