11:37 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

मैनपुरी -सौनासी में रोस्टिंग से हाहाकार, रात में प्रदर्शन को मजबूर हुए ग्रामीण।

बदायूं

मैनपुरी -सौनासी में रोस्टिंग से हाहाकार, रात में प्रदर्शन को मजबूर हुए ग्रामीण।

मैनपुरी 11 सितंबर।

मैनपुरी कुसमरा उपकेंद्र से जुड़े सौनासी और आसपास के गांवों में बिजली की अघोषित रोस्टिंग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उमस भरी गर्मी में रात-रात भर बिजली गुल रहने से आक्रोशित ग्रामीणों ने रात में प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का कहना है कि शाम होते ही रोस्टिंग का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो पूरी रात चलता रहता है। लाइट जाते ही घरों में पंखे-कूलर बंद हो जाते हैं। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है तो बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सौनासी निवासी रछपाल ने बताया कि बिजली न होने से मच्छरों का प्रकोप और बढ़ गया है, जिससे रात में सोना तक मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि रोस्टिंग के दौरान विभाग की ओर से व्हाट्सएप ग्रुप में सिर्फ इतना संदेश भेज दिया जाता है कि ट्रांसमिशन स्टार से आपूर्ति बाधित है। संदेश में कहा जाता है कि लोड नॉर्मल होने पर सप्लाई समय से पहले भी आ सकती है, लेकिन रात में अलग-अलग समय पर हो रही इस कटौती से लोग बेहाल हैं।

प्रदर्शन के दौरान रछपाल, धर्मेंद्र, मोनू, ऋषि, राज, बिपिन, गोलू, भारत सिंह, मनोज, पवन, सूरज सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से कुसमरा उपकेंद्र क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।

मैनपुरी से अरुण कुमार।

विज्ञापन एक्सप्रेस