बदायूं
ई-रिक्शा पर प्लाई लादकर जा रहे युवक पर पलटा ई-रिक्शा, दबकर मौत
केशव गुप्ता
बदायूं। मंडी समिति पुलिस चौकी के पास प्लाई से लदा ई-रिक्शा अचानक पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा के नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 11 बजे की बताई जा रही है।
हादसे के बाद राहगीरों ने ई-रिक्शा के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान सोनू (20) के रूप में हुई है। बताया गया कि सोनू थाना क्षेत्र के रुखड़ाखेला गांव का रहने वाला था और शटरिंग का काम करता था। गुरुवार को वह ई-रिक्शा पर प्लाई लादकर जा रहा था। इसी दौरान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंडी समिति पुलिस चौकी के पास अचानक ई-रिक्शा पलट गया और सोनू उसके नीचे दब गया।
शुक्रवार को उपचार के दौरान सोनू की हालत बिगड़ गई और करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


