7:54 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

बदायूं

बिल्सी पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को दबोचा, न्यायालय में किया पेश

केशव गुप्ता

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बिल्सी पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 387/26 की धारा 70(1) बीएनएस में नामजद वांछित अभियुक्त प्रशांत पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम गुधनी थाना बिल्सी, जनपद बदायूं तथा कुसेन्द्र पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम नेटा थाना बनियाठेर, जनपद सम्भल को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस