6:34 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जनपद बदायूं की प्रबंध कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों का प्रमाण-पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी जनपद बदायूं की प्रबंध कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित सदस्यों का प्रमाण-पत्र वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया l सबसे पहले मुख्य विकास अधिकारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात माननीय हीरालाल कश्यप पूर्व मंत्री एवं बरिष्ठ भाजपा नेता को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, माननीय राजेश कश्यप जिलाध्यक्ष सुहेलदेव पार्टी को जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम में सत्यपाल अध्यक्ष, आयुष कश्यप उपाध्यक्ष, बीषेक कोषाध्यक्ष, अभिषेक कुमार सचिव चुने गए l नवचयनित पदाधिकारयों को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी l इसके बाद इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा 5-5 टी बी के मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली उपलब्ध कराई गयी l हीरालाल कश्यप द्वारा अपील की गयी की इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएँ उनके नियमित प्रयोग की वस्तुएँ, खाद्य सामग्री एवं कपड़े भी उपलब्ध कराएँ जिस से बाढ़ ग्रस्त लोगों को सुविधाएं प्राप्त हो सकें l राजेश कश्यप द्वारा नवचयनित लोगों को बधाई दी एवं दिल लगाकर मेहनत से कार्य करने को प्रेरित किया गया l मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया उन्होंने कहा की इस समय संक्रामक रोग फैलने का समय चल रहा है इसलिए सभी लोग साफ सफाई से रहें l डॉ मोहन झा द्वारा गर्भवती महिलाओं को अनीमिया से बचाव हेतु आयरन एवं कैल्शियम की गोली नियमित खाने एवं एंटी नेटल चेक अप हेतु बताया गया l डॉ विनेश कुमार जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा क्षय रोग के लक्षण, जाँच, इलाज एवं बचाव के बारे में विस्तार से बताया गया एवं क्षय रोगियों को खाँसने एवं छीकने के दौरान मुँह पर कपड़ा लगाकर रहने को कहा गया l क्षय रोगियों से किसी तरह का भेदभाव ना किया जाये साथ बैठने एवं साथ खाने से किसी दूसरे को टी बी नहीं फैलता है l कार्यक्रम का संचालन बृजेश राठौर एस टी एस द्वारा किया गया l कार्यक्रम में डॉ मेघसिंह असिस्टेंट कमिशनर रेड क्रॉस सोसायटी, रफत खान कोर कमांडर, मुन्नी लाल एम्बुलेंस ऑफिसर सेंट जॉन दिल्ली,जयप्रकाश शुक्ला उत्तर प्रदेश प्रभारी एम्बुलेंस लखनऊ,जयपाल सिंह,गुलशन साहू, सुरेंद्र कुमार एडवोकेट, कौशल कुमार, प्रदीप कुमार, अर्जुन सिंह, पियूष, सुन्दरलाल,डॉ हसन, कुलदीप डॉ दयाराम शर्मा, सुदेश सक्सेना डी पी टी सी, संदीप राजपूत, प्रेमचंद, राजीव, सोमेन्द्र, रामबाबू, धर्मेन्द्र, नरेंद्र उपस्थिति रहे l

विज्ञापन एक्सप्रेस