6:34 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति एवं आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक सम्पन्न

बदायूँ: 11 सितंबर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति, जिला मिशन समिति व प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत डब्ल्यू0सी0डी0सी0 की बैठक सम्पन्न हुई।
डॉ. नरेन्द्र प्रताप, सचिव डब्ल्यू0सी0डी0सी0/परियोजना प्रबंधक/भूमि संरक्षण अधिकारी द्वारा बैठक का संचालन करते हुए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 के अंतर्गत वाटरशेड समिति द्वारा विभिन्न मदों में पूर्ण किए गए कार्यों की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की गई। उन्होंने डीपीआर के अनुरूप परियोजना क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों के संबंध में भी विस्तार से अवगत कराया। बताया गया कि योजना भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही है तथा कृषि विभाग/भूमि संरक्षण अधिकारी को परियोजना क्रियान्वयन विभाग/कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
बैठक में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत वर्षा जल संचयन हेतु खेत तालाब निर्माण, पं. दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना एवं आरएडी के कार्यों पर भी चर्चा की गई। विचार-विमर्श के उपरांत वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित परियोजनाओं का समिति द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की उपाध्यक्ष/मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने खेत तालाब योजना के अंतर्गत समस्त विकासखंडों को संतृप्त करने तथा आरएडी योजना के अंतर्गत समूह की महिलाओं का चयन करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उप कृषि निदेशक कार्यालय द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी योजना (आत्मा) के अंतर्गत गवर्निंग बोर्ड की बैठक भी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन, प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजड्यू, सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम, नेचुरल फार्मिंग एवं नेशनल मिशन ऑन एडिबिल ऑयल (ऑयलसीड) योजनाओं के अंतर्गत गत वर्ष किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान वर्ष के लक्ष्यों के सापेक्ष कार्यों की रणनीति पर चर्चा की गई।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने सभी निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा कृषकों को देय अनुदान निर्धारित समयावधि में उनके खातों में स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। साथ ही सहयोगी विभागों को आत्मा योजना के अंतर्गत आवंटित लक्ष्यों को भी समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख उझानी, उप कृषि निदेशक, उपायुक्त स्वतः रोजगार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र, अधिशासी अभियंता नलकूप, सहायक अभियंता लघु सिंचाई, सहायक निदेशक मत्स्य, नामित सदस्य जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति राजपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस