12:06 pm Friday , 11 September 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव। सांडों की लड़ाई में कुएं में गिरा सांड, हाइड्रा से बचाई जान

सांडों की लड़ाई में कुएं में गिरा सांड, हाइड्रा से बचाई जान

कुंवरगांव। नगर के वार्ड संख्या सात में गुरुवार को दो सांडों के बीच हुई लड़ाई के दौरान एक सांड पप्पू मौर्य के घर के पीछे स्थित कुएं में जा गिरा। सांड के कुएं में गिरने की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना पर वार्ड सदस्य राकेश साहू ने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। कर्मचारियों ने सांड को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सांड को सुरक्षित निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई।

काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा की मदद से सांड को सकुशल कुएं से बाहर निकाल लिया गया। सांड के सुरक्षित बाहर आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी के पति अरविंद रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही नगर पंचायत कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था। सांड को सुरक्षित बाहर निकालना प्राथमिकता थी, जिसके लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई और उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस