10:38 pm Thursday , 10 September 2026
BREAKING NEWS

संकुल स्तरीय सांस्कृतिक एवं गणित-विज्ञान प्रतियोगिताएं सम्पन्न

– संकुल स्तरीय सांस्कृतिक एवं गणित-विज्ञान प्रतियोगिताएं सम्पन्न।

आयोजक शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर के भैया-बहिनों ने शानदार प्रदर्शन कर लहराया परचम।

बदायूँ। विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर, सिविल लाइन्स, बदायूँ में संकुल स्तरीय सांस्कृतिक तथा गणित एवं विज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। प्रतियोगिताओं में संकुल बदायूँ के नौ विद्यालयों के भैया-बहिनों ने प्रतिभाग किया। आयोजक विद्यालय के प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वन्दना एवं सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह, संकुल प्रमुख सतीश चंद्र गंगवार, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार, प्रधानाचार्य कमलेश कुमार, रवींद्र सिंह एवं प्रवेश कुमार ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। विद्यालय के भैया-बहिनों ने स्वागत गीत एवं मनोहारी राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों एवं प्रतिभागियों का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने मंचासीन अतिथियों एवं अधिकारियों का परिचय कराते हुए पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। संकुल प्रमुख सतीश चंद्र गंगवार ने प्रतियोगिताओं की भूमिका रखते हुए प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
प्रतियोगिताओं के अंतर्गत साहित्यिक प्रश्नमंच, विज्ञान प्रश्नमंच, वैदिक गणित प्रश्नमंच, अन्त्याक्षरी, गणित प्रदर्श, विज्ञान प्रदर्श, चित्रकला, गीत-गायन, पत्र-वाचन एवं कथा-कथन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
शिशु वर्ग की प्रतियोगिताओं में शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर, सिविल लाइन्स, बदायूँ का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा और विद्यालय ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करते हुए जिले में शीर्ष प्रदर्शन किया।
विज्ञान प्रश्नमंच में शिव देवी बदायूँ प्रथम, द्रौपदी देवी सरस्वती शिशु मन्दिर द्वितीय तथा रेलवे रोड उझानी सरस्वती शिशु मन्दिर तृतीय रहा। साहित्यिक प्रश्नमंच में बिसौली प्रथम, शिव देवी बदायूँ द्वितीय तथा दातागंज तृतीय स्थान पर रहा।
वैदिक गणित प्रश्नमंच में द्रौपदी देवी प्रथम, शिव देवी बदायूँ द्वितीय तथा मीरा चौकी बदायूँ तृतीय रही। अन्त्याक्षरी में शिव देवी बदायूँ प्रथम, गौशाला बिल्सी द्वितीय तथा दातागंज तृतीय रहा। चित्रकला में शिव देवी बदायूँ प्रथम, दातागंज द्वितीय तथा बिसौली तृतीय स्थान पर रहा।
गीत-गायन में शिव देवी बदायूँ की सौम्या शाक्य ने प्रथम तथा आकृति ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मीरा चौकी बदायूँ की शिवांगनी पाण्डेय तृतीय रहीं। कथा-कथन में शिव देवी बदायूँ के माधव सिंह प्रथम तथा श्रद्धा श्रीवास्तव द्वितीय रहे, जबकि दातागंज की चित्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्श में शिव देवी बदायूँ प्रथम, दातागंज द्वितीय तथा राजरानी उझानी तृतीय रहा। गणित प्रदर्श में शिव देवी बदायूँ की आरोही मिश्रा ने प्रथम तथा दातागंज के राघव शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गणित प्रयोगात्मक में द्रौपदी देवी के अभि गुप्ता प्रथम रहे।

बाल वर्ग में भी प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

बाल वर्ग की कथा-कथन प्रतियोगिता में केवल दो टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसमें दातागंज की स्नेहा प्रथम तथा मीरा चौकी की अंशी द्वितीय रहीं। गीत-गायन में श्रद्धा सिंह प्रथम तथा शिवम सिंह द्वितीय रहे। चित्रकला में मीरा चौकी बदायूँ प्रथम, दातागंज द्वितीय तथा बिल्सी सरस्वती शिशु मन्दिर तृतीय स्थान पर रहा।
आचार्य पत्र-वाचन प्रतियोगिता में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति में पंचकोश का समावेश” विषय पर शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर के आचार्य लालाराम वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बिसौली सरस्वती शिशु मन्दिर के आचार्य उमेश चंद्र शर्मा द्वितीय रहे।
समापन सत्र में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक सुनील कुमार सिंह ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संकुल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिताओं, जो रेलवे रोड, एटा में आयोजित होंगी, में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतिभागी वहां भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में सुभाषिनी सक्सेना, विनय चौहान, सोवरन सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, सजल सक्सेना, प्रेम निवास, संजीव पाराशरी, दयाराम सिंह (पूर्व प्रधानाचार्य) एवं गौरव चंदेल रहे। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों प्रवेश कुमार (उझानी), अनूप कुमार (सहसवान), सुबोध शर्मा (बिल्सी), मुकेश शर्मा (दातागंज) एवं कमलेश कुमार (मीरा चौकी, बदायूँ) ने भी प्रतियोगिताओं के संचालन एवं निर्णयन में सहयोग किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु जी ने सभी विजेताओं को आशीर्वाद प्रदान किया। विद्यालय के व्यवस्थापक वीरेंद्र पाल झा ने दूरभाष के माध्यम से भैया-बहिनों के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में विद्यालय के आचार्य कौशल किशोर पाठक, रूपेंद्र सिंह, भोलेनाथ पाठक, निरंजन सिंह, अविलेश यादव, राजीव कुमार सिंह, राहुल शर्मा, देवेंद्र कुमार, नरेश पाल सिंह, सुबोध मिश्रा एवं अनुराग मिश्रा, आचार्याओं कु. आयुषी, पूजा शर्मा, ज्योत्सना सिंह, सुमन शर्मा, रिया राजपूत, कंचन गुप्ता, अंचल पाठक एवं प्रियंका सिंह सहित समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस