7:37 pm Thursday , 10 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी में अग्रवाल सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन, ब्रिजेन्द्र गोयल बने अध्यक्ष विश्नू गोयल महामंत्री

अमोल गोयल का कोषाध्यक्ष पर सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, समाज में हर्ष की लहर, महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर सेवा का लिया संकल्प।

उझानी, बदायूं 10 सितंबर।

अग्रवाल समाज के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। महाराजा अग्रसेन जी की पावन धरा पर स्थित महाराणा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल सेवा समिति, उझानी की वर्ष 2026-28 की नवीन कार्यकारिणी का भव्य एवं गरिमामय गठन किया गया।

धर्मशाला परिसर में आयोजित इस विशेष बैठक में समाज के प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें समाज के वरिष्ठ एवं समाजसेवी ब्रिजेन्द्र कुमार गोयल को अध्यक्ष, विष्णु गोयल को महामंत्री तथा युवा व्यवसायी अमोल गोयल एडवोकेट को कोषाध्यक्ष के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।

अध्यक्ष पद पर ब्रिजेन्द्र कुमार गोयल के नाम का प्रस्ताव आते ही पूरे सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट से हर्षोल्लास छा गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाज के वरिष्ठजनों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ब्रिजेन्द्र कुमार गोयल ने कहा कि “यह पद नहीं, महाराजा अग्रसेन जी के बताए मार्ग पर सेवा की जिम्मेदारी है। हम सभी को साथ लेकर समाज के उत्थान, शिक्षा और मानव सेवा के लिए कार्य करेंगे। इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयंती को धूमधाम से मनाया जाऐगा।

इस गरिमामय अवसर पर समाज के स्तंभ पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, अवनीश चंद्र गोयल, प्रदीप चंद्र गोयल,पूर्व महामंत्री प्रवीण मित्तल, राजीव गोयल (मेमिया), मनोज गोयल, अरूण अग्रवाल, अजित गोयल, रमेश बंसल, अमित अग्रवाल, राकेश जिंदल, अशोक गर्ग,दीपक गर्ग,केशव गर्ग, राजीव गोयल,सुबोध गोयल दीपक सिंघल सहित अग्रवाल समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंत में महाराजा अग्रसेन जी के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस