5:58 pm Thursday , 10 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो को दबोचा

बिल्सी में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दो को दबोचा।

जमकर चलें ईट-पत्थर।

बदायूं 10 सितंबर।

थाना बिल्सी क्षेत्र के बेरमई बुजुर्ग गांव में बच्चों की कहासुनी बड़े विवाद में बदल गई। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हो गई। दोनों ओर से ईंट पत्थर चले। घटना का वीडियो गुरुवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।

गांव की पिंकी पत्नी संतोष ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में बिल्सी के क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों से एक-एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की गई है। गांव में फिलहाल स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था बनी हुई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस