बदायूं
गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर, कछला में बढ़ी चिंता
केशव गुप्ता
बदायूं। गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने से कछला ब्रिज समेत गंगा किनारे के इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। कदम नगला गांव फिलहाल सुरक्षित बताया जा रहा है, जबकि रैपुरा गांव कटान के मुहाने पर पहुंच गया है। यहां आबादी से महज 5 से 10 मीटर की दूरी पर कटान होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
भुंडी-अटेना तटबंध के पथरामई क्षेत्र में भी कटान का खतरा बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए बाढ़ विभाग की टीमें लगातार बचाव एवं कटान रोकने के कार्य में जुटी हैं।
इसी बीच मंडलायुक्त बरेली शंभु कुमार ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर मौके की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने कटान की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग रखी।
मंडलायुक्त ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि बरसात के बाद कटान की समस्या के स्थायी समाधान के लिए शासन को प्रोजेक्ट भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
जिले में अब तक करीब पांच हजार राहत पैकेट वितरित किए जा चुके हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


