बदायूं
शादी के महज छह महीने बाद घर में लगी भीषण आग, दहेज का सामान और आभूषण जलकर राख
बदायूं ब्रेकिंग न्यूज़
केशव गुप्ता
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कूडेली में देर रात शॉर्ट सर्किट के चलते एक घर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से शादी का दहेज का अधिकांश सामान, आभूषण समेत घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार के मुताबिक घटना में करीब 1 से 1.5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
बताया जा रहा है कि लक्ष्मण पुत्र वीरपाल की करीब छह महीने पहले शादी हुई थी। घटना से कुछ देर पहले लक्ष्मण और उसकी पत्नी कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान बिजली की लाइट बार-बार आ-जा रही थी। खतरा भांपकर दोनों कमरे से निकलकर आंगन में जाकर सो गए। कुछ ही देर बाद कमरे में आग लग गई।
आग लगने की जानकारी होते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने कमरे में रखे शादी के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग में दहेज का अधिकांश सामान और आभूषण समेत घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते पति-पत्नी कमरे से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


