8:49 pm Tuesday , 8 September 2026
BREAKING NEWS

आग से बचाव के लिए रिक्रूट कांस्टेबलों को दिए सुरक्षा के गुर

बदायूं

आग से बचाव के लिए रिक्रूट कांस्टेबलों को दिए सुरक्षा के गुर

केशव गुप्ता

उसावां। अग्निशमन विभाग की टीम ने मंगलवार को थाना उसावां परिसर में तैनात रिक्रूट कांस्टेबलों को एक घंटे का प्रशिक्षण देकर आग से बचाव और आग बुझाने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग के हेड कांस्टेबल महावीर सिंह ने पुलिसकर्मियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आग की घटना के दौरान घबराने के बजाय सूझबूझ और तत्परता से काम लेना चाहिए। आग लगने की सूचना मिलते ही सबसे पहले आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के साथ तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देनी चाहिए।
टीम में शामिल अक्षित तोमर व अभिषेक सक्सेना ने भी रिक्रूट कांस्टेबलों को आग बुझाने के विभिन्न तरीकों तथा अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के जरूरी उपाय बताए गए।
इस मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस