8:50 pm Tuesday , 8 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: मेंड़ काटने को लेकर गाली-गलौज, विरोध पर किसान को लात-घूसों और खुरपी से पीटा

।उझानी: मेंड़ काटने को लेकर गाली-गलौज, विरोध पर किसान को लात-घूसों और खुरपी से पीटा

उझानी, बदायूँ 8 सितंबर ।

कोतवाली उझानी क्षेत्र के गांव कुआंडांडा में खेत की मेंड़ काटने की शिकायत करना एक किसान को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने किसान के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और खुरपी से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ग्राम कुआंडांडा निवासी शिवराम पुत्र हरपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिनांक 31 अगस्त को सुबह करीब 10 बजे गांव के ही दबंग मेड़ मिलवई सतीश पुत्र झम्मन सिंह और उसके दो पुत्र पवन व चेतनवीर ने उसके खेत की मेड़ काट दी थी।

जब उसने इसका विरोध किया तो तीनों पिता-पुत्र गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने एकराय होकर उसके साथ बुरी तरह लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि खुरपी से भी वार किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में उसे खुली और अंदरूनी चोटें आई हैं।

पीड़ित ने मेडिकल उपचार के बाद 5 सितंबर को कोतवाली उझानी में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह को सौंपी गई है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस