8:49 pm Tuesday , 8 September 2026
BREAKING NEWS

उझानी: विनको फैक्ट्री बितरौई से लोहा चोरी करते दो दबोचे, दो फरार, ई-रिक्शा बरामद

उझानी: विनको फैक्ट्री बितरौई से लोहा चोरी करते दो दबोचे, दो फरार, ई-रिक्शा बरामद।

उझानी, बदायूं 8 सितंबर ।

कोतवाली उझानी क्षेत्र में स्थित पी.सी.एफ. विनको फैक्ट्री में चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। फैक्ट्री से लोहा चोरी कर ई-रिक्शा से ले जा रहे चार चोरों में से दो को कर्मचारियों ने रंगे हाथों पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री प्रभारी सुधीर कुमार पुत्र अजयपाल सिंह निवासी वार्ड नं 1 कछला ने कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में बताया कि 7 सितंबर को सुबह करीब 9 बजे उनके सहयोगी रामप्रकाश पुत्र नेकराम निवासी वार्ड नं 6 कछला ड्यूटी पर थे।

तभी ग्राम ज्योरा थाना मुजरिया निवासी खेतल पुत्र बद्री प्रसाद, वाबू पुत्र नत्थू, ग्राम फकीराबाद निवासी मंगली पुत्र ईश्वरी और ई-रिक्शा के चालक संजीव पुत्र अजयपाल निवासी महजूदा गुंजर थाना मुजरिया फैक्ट्री से लोहे का सामान चोरी कर ई-रिक्शा में लादकर ले जा रहे थे।

रामप्रकाश ने सूझबूझ दिखाते हुए यूपी-112 को सूचना दी। मौके पर खेतल और वाबू भागने में सफल रहे, जबकि मंगली और संजीव को ई-रिक्शा समेत पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।

फैक्ट्री प्रभारी का आरोप है कि आरोपी पहले भी फैक्ट्री से चोरी कर चुके हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच उपनिरीक्षक विपिन कुमार को सौंपी गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस