राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया अपनी टीम के साथ गंगा महारानी शोभायात्रा सम्मिलित हुई और गंगा महारानी के रथ पर फल, फूल, मिष्ठान का भोग लगाकर पूजा अर्चना कर आरती कर हलवे चने का प्रसाद वितरण कराया इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया मलूकपुर स्थित गंगा महारानी मंदिर से गंगा महारानी कमेटी द्वारा प्रति वर्ष मां गंगा अवतरण दिवस पर गंगा महारानी की शोभायात्रा गंगा महारानी मंदिर मलूकपुर से शहर के विभिन्न मार्गो से निकलती है और जगह-जगह गंगा महारानी शोभा यात्रा का भव्य स्वागत पान फूल प्रसाद आरती से होता है और इसका समापन वापस गंगा महारानी मंदिर पर होता है आज की शोभा यात्रा रिमझिम बारिश में निकाली और भारी संख्या में गंगा महारानी के भक्तगणों ने शोभायात्रा में मौजूद रहकर अपनी भक्ति भाव गंगा महारानी को अर्पित किया राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने मगरमच्छ वाहिनी गंगा महारानी की महिमा बताइए गंगा महारानी स्वर्ग लोक से ब्रह्मा जी के कमंडल में आई राजा सागर के दस हज़ार पुत्रों की मुक्ति के लिए राजा भगीरथ की कठोर तपस्या पर भगवान शिव की जटाओं से होती हुई पृथ्वी लोक पर आई राजा सागर की पुत्रों का उद्धार कर आज समस्त जीवों का गंगा महारानी उद्धार कर रही है गंगा महारानी की ऐसी महिमा है पवित्र गंगाजल से हवन, पूजन, देवी देवताओं को पवित्र कर शुद्धिकरण किया जाता है और मानव मुक्ति का गंगाजल मुख्य आधार है गंगा महारानी शोभा यात्रा में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राकेश सक्सेना, रामकिशोर, राकेश मौर्य, आदि भक्तिगण मौजूद रहे

bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


