5:42 pm Tuesday , 8 September 2026
BREAKING NEWS

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने मृतक आश्रित कोटे में सफाई कर्मचारी को नियुक्ति पत्र सौंपा

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने मृतक आश्रित कोटे में सफाई कर्मचारी को नियुक्ति पत्र सौंपा

नवनियुक्त कर्मचारी के चेहरे खुशी से खिले,चेयरमैन का आभार जताया

बदायूँ। पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने आज मृतक आश्रित कोटे में एक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति करके उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने बताया कि ध्रुव बाबू पुत्र अर्जुन सिंह की सफाई कर्मचारी की पालिका सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो गई थी। उनके पुत्र ने प्रार्थना पत्र दिया। इस पर पालिकाध्यक्ष ने सहानुभूति पूर्वक विचार करके नियुक्ति कर दी।
पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि यह अवसर मेरे लिए मिश्रित भावनाओं से भरा है। एक ओर जहां मृतक कर्मचारियों के परिजनों को राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर यह दुःख भी है कि इनके अभिभावक अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति की भरपाई असंभव है।
उन्होंने नियुक्त कर्मचारी से अपेक्षा जताई कि वे पूरे मनोयोग और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। साथ ही पालिका के स्वच्छता कार्यों में मदद करेंगे।
इस मौके पर सभासद मुकेश साहू, रवि कुमार, मोहित सक्सेना, कमाल उददीन, मनोज चंदेल तथा कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, लिपिक महेश बाबू आदि मौजूद थे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस