बदायूं
शांति व्यवस्था भंग करने पर उसावां पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
केशव गुप्ता
बदायूं। थाना उसावां पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस ने 07 सितंबर 2026 को ग्राम सेवा नगला, थाना उसावां क्षेत्र से शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में विक्रम सिंह पुत्र कुन्दनलाल निवासी ग्राम सरनमई थाना उसावां तथा सर्वेश कुमार पुत्र बाबूराम निवासी ग्राम सरनमई थाना उसावां को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय दातागंज के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मवीर सिंह एवं कांस्टेबल 1336 सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


