

बदायूं। एकादशी पर्व को लेकर बदायूं जिला मुख्यालय के मंदिरों में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंदिरों को बिजली की झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी देने वाले विद्युत संयंत्रों से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिरों में धार्मिक एवं आकर्षक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां भी की जा रही हैं।
विदित रहे कि बदायूं जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपरांत आने वाली एकादशी के अवसर पर विशेष सजावट की जाती है। मंदिरों में आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ धार्मिक कार्यक्रम और झांकियां भी सजाई जाती हैं।
शाम होते ही मंदिरों की मनमोहक सजावट, धार्मिक कार्यक्रमों और झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं जनमानस के उमड़ने की उम्मीद है। पर्व को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


