8:54 am Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

बिसौली पुलिस की गेस्ट हाउस पर छापेमारी, होटल मालिक-संचालक समेत 12 गिरफ्तार

बदायूं

बिसौली पुलिस की गेस्ट हाउस पर छापेमारी, होटल मालिक-संचालक समेत 12 गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बिसौली। थाना बिसौली पुलिस ने रानेट चौराहे के पास स्थित जय भोले गेस्ट हाउस में छापेमारी कर अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त होटल मालिक व संचालक समेत कुल 10 आरोपियों और दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक बिसौली तथा महिला पुलिस टीम के साथ गेस्ट हाउस में दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान मौके से 10 पुरुष आरोपियों और दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि मामले में थाना बिसौली पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में गेस्ट हाउस और होटलों में चल रही अवैध गतिविधियों को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन एक्सप्रेस