7:09 pm Sunday , 6 September 2026
BREAKING NEWS

स्कूल जाने के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी लापता

बदायूं

स्कूल जाने के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

केशव गुप्ता

उसावां थाना क्षेत्र के एक गांव में मामला, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उसावां। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल जाने के लिए घर से निकली 15 वर्षीय किशोरी अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। नाबालिग के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है।
परिजनों के मुताबिक किशोरी 5 सितंबर की सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। वह कक्षा 9 में पढ़ती है। स्कूल जाने के बाद जब वह निर्धारित समय तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद किशोरी का पता नहीं चल सका।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तहरीर के आधार पर थाना उसावां पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस