1:30 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी। अटल चौक स्थित शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल की पूर्व छात्रा शीतल देवल को शिक्षा के क्षेत्र में मिला ‘भारत सम्मान पुरस्कार’

शिक्षा के क्षेत्र में शीतल देवल को मिला ‘भारत सम्मान पुरस्कार’

बिल्सी। अटल चौक स्थित शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल की पूर्व छात्रा शीतल देवल को शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए देश के प्रतिष्ठित ‘भारत सम्मान पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और नगरवासियों में खुशी का माहौल है।

शीतल देवल ने प्रारंभिक शिक्षा से लेकर कक्षा आठ तक की पढ़ाई नगर के शिशु शिक्षा सदन जूनियर हाई स्कूल/ट्रिपल एस एकेडमी से प्राप्त की। विद्यालय और परिवार से मिले संस्कारों तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर मेहनत के बल पर उन्होंने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं और बिल्सी नगर का नाम रोशन किया।

वर्तमान में शीतल देवल मेरठ जनपद के एक कॉलेज में अध्यापन कार्य कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्रबंधन के अनुसार, शीतल देवल के बिल्सी आगमन पर विद्यालय परिवार की ओर से उनके सम्मान में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

विद्यालय परिवार ने शीतल देवल को प्रतिष्ठित सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.