12:46 pm Sunday , 6 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में अब हर गुरुवार बंद रहेंगी मोबाइल दुकानें , यूनियन की बैठक में फैसला

बिल्सी। बिल्सी नगर के मोबाइल कारोबारियों ने एक जरूर्री बैठक की। इसमें सभी की सहमति से साप्ताहिक बंदी को लेकर एक बडा फैसला लिया गया। बैठक में तय हुआ कि नगर के सभी मोबाइल दुकानदार अब सप्ताह में एक दिन, यानी हर गुरुवार को अपनी दुकानें पूरी तरह बंद रखेंगे।
बैठक के दौरान मोबाइल यूनियन के पदाधिकारी नीरज जैन ने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यापारियों के मानसिक स्वास्थ्य,परिवार को समय देने और बाजार में एकरूपता बनाए रखने के मकसद से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने साफ किया कि गुरुवार का दिन पूरी तरह से साप्ताहिक बंदी का रहेगा।
यूनियन ने नियमों को कड़ाई से लागू करने के लिए जुर्माने का प्रावधान भी तय किया है। नीरज जैन ने चेतावनी दी कि यदि कोईं भी दुकानदार इस फैसले क उल्लंघन करता है या गुरुवार के दिन दुकान खोलता हुआ पाया जाता है, तो उस पर र२100 का जुर्माना लगाया जाएगा।
बैठक शनिवार देर रात तक चली। इस बैठक में नगर के करीब 100 मोबाइल दुकानदार शामिल हुए। सभी व्यापारियों ने यूनियन के इस फैसले का ढोल-नगाडो और तालियों के साथ खुश से स्वागत किया। दृकानदारों का कहना था कि यह निर्णय बहुत अच्छा और सही है क्योंकि लगातार काम करने के बाद सप्ताह में एक दिन का आराम सभी के लिए बेहद जरूरी था।
बैठक आज रविवार सुबह को दोबारा हई, बैठक के आखिर में सभी व्यापारियों ने एकजूट होकर यूनियन के नियमों का पूरी ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस