11:05 pm Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर छह लोगों पर कार्रवाई, कादरचौक पुलिस ने भेजा न्यायालय

बदायूं

शांति व्यवस्था बिगाड़ने पर छह लोगों पर कार्रवाई, कादरचौक पुलिस ने भेजा न्यायालय

केशव गुप्ता

कादरचौक। थाना कादरचौक पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विवाद और शांति भंग करने की आशंका में छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, नीरज पुत्र स्व. वीरसहाय और बदन सिंह पुत्र पट्टे निवासी ग्राम असरासी तथा वीरपाल, सुखपाल दोनों पुत्र स्व. बाबूराम, रमेश पुत्र मोर सिंह और राजपाल पुत्र चिम्मन सिंह निवासीगण ग्राम अख्टामई, थाना कादरचौक को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने सभी छह अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170/126/135 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस