बदायूं
अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, अलापुर पुलिस ने भेजा न्यायालय
केशव गुप्ता
अलापुर। अपराध की रोकथाम और अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सन्नी चौधरी मय टीम ने 5 सितंबर को कार्रवाई करते हुए नसीबुल उर्फ शाहरूख पुत्र मुन्ने खां निवासी वार्ड नंबर 18, कस्बा ककराला, थाना अलापुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना अलापुर में मुकदमा अपराध संख्या 187/2026 के तहत धारा 3/25(1-B)(a) आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


