बदायूं
*थाना बिनावर पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
केशव गुप्ता
*अभियुक्त के कब्ज से एक अदद तमंचा नाजायज 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक होन्डा सिटी कार बरामद ।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04.09.2026 को थाना बिनावर पुलिस द्वारा ग्राम कुतुबपुर थर्रा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे से अभियुक्त शिवराज पुत्र कैलाश निवासी ग्राम पुरनपुर थाना बिथरी चैनपुर जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 01 होण्डा सिटी कार नं0 UP 14-CQ 8460 बरामद हुयी । अभियुक्त के विरुद्ध थाना बिनावर पर मु0अ0सं0 230/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 04.09.2026 को थाना बिनावर पुलिस द्वारा दौराने गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुतुबपुर थर्रा के पास गंगा एक्सप्रेस-वे के नीचे कुछ व्यक्ति होण्डा सिटी कार में खड़े हैं, जो सुनसान स्थानों पर खड़े अथवा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों तथा सो रहे वाहन चालकों के वाहनों से पाइप के माध्यम से तेल चोरी करते हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अभियुक्त शिवराज को मय अवैध तमंचा मय एक जिन्दा कारतूस एवं होण्डा सिटी कार सहित गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम*
शिवराज पुत्र कैलाश निवासी ग्राम पुरनपुर थाना बिथरी चैनपुर जनपद बरेली ।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
मु0अ0सं0 230/26 धारा 3/25 आर्म्स ACT थाना बिनावर, जनपद बदायूँ ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
उ0नि0 बाबू सिंह मय टीम थाना बिनावर
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


