बदायूं
*थाना उघैती पुलिस द्वारा भैंस चोरी किये हुये पिकअप वाहन सहित 02 अभियुक्तगणों को किया गया गिरफ्तार* ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बदायूँ के निर्देशन मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण मे एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 05.09.2026 को थाना उघैती पुलिस द्वारा गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम शरह बघौली के पास सहसवान बिसौली रोड़ पर दो भैस चोर सफेद रंग की पिकअप मे लादकर दो भैंस चोरी करके ले जा रहे है । थाना उघैती पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर भैंस चोरो को मय एक गाडी पिकअप मे लदी दो भैसो व 5200/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध मे थाना उघैती पर मु0अ0स0 198/2026 धारा 317(5)/317(4)/317(2) BNS पंजीकृत कर अभियुक्तगणो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
*पूछताछ का विवरण*-
पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया कि उन्होंने थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम तिगरा से करीब डेढ़ माह पूर्व तथा थाना बिसौली क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर से करीब ढाई माह पूर्व भैंस चोरी की थीं । चोरी की कुछ भैंसों को राहगीरों को बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बांटकर खर्च कर दी। बरामद भैंसों को भी बेचने के लिए ले जा रहे थे । बरामद ₹5,200/- के संबंध में पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि करीब एक माह पूर्व थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम सगराय की पशुशाला से चोरी की गई चार भैंसों को बेचने से प्राप्त धनराशि में से उनके हिस्से में आए रुपये में से बचे हुए ₹5,200/- हैं।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण*-
1.यासीन पुत्र अब्दुल्ला निवासी नई बस्ती मौहल्ला नाहर खान नई बस्ती थाना कोतवाली जनपद बदायूँ मूल पता नदरई थाना कोतवाली कासगंज
2. युसुफ पुत्र उसमान निवासी ग्राम रोहटा थाना अरनिया जनपद बुलन्दशहर मूल पता नदरई थाना कोतवाली जनपद कासगंज
*अभियुक्त यासीन उपरोक्त का आपराधिक इतिहास -*
1.मु0अ0स0 640/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कासगंज जिला कासगंज
2.मु0अ0स09989/2015 धारा 414/420/468 भादवि थाना कासगंज जिला कासगंज
3.मु0अ0स0 314/2019 धारा 379 भादवि थाना अरनिया जिला बुलदन्शहर
4.मु0अ0स0 13/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना अरनिया जिला बुलदन्शहर
5.मु0अ0स0 137/2023 धारा379/411/413 भादवि व 3/25 (1B) आर्म्स एक्ट थाना कादरचौक जिला बदायूँ
6.मु0अ0स0 395/22 धारा 379/413 भादवि थाना उसहैत जिला बदायूँ
7.मु0अ0स0 198/2026 धारा 317(5)/317(4)/317(2) BNS थाना उघैती बदायूँ
*अभियुक्त युसुफ उपरोक्त का आपराधिक इतिहास*-
1.मु0अ0स0 620/19 धारा 171/364 भादवि थाना कासगंज जिला कासगंज
2.मु0अ0स0 644/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कासगंज जिला कासगंज
3.मु0अ0स0 137/2023 धारा379/411/413 भादवि व 3/25 (1B) आर्म्स एक्ट थाना कादर चोक जिला बदायूँ
4.मु0अ0स0 395/22 धारा 379/413 भादवि थाना उसहैत जिला बदायूँ
5.मु0अ0स0 198/2026 धारा 317(5)/317(4)/317(2) BNS थाना उघैती बदायूँ
*गिरफ्तार करने वाले टीम का विवरण*
SO श्री उदयवीर सिंह मय टीम
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


